अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए अहम मौका है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने BEd कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 फरवरी 2026 तक आधिकारिक पोर्टल ignou-bed.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन (Online Application) कर सकते हैं।
| संस्थान का नाम | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) |
| कोर्स का नाम | Bachelor of Education (BEd) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 27 फरवरी 2026 |
| आवेदन शुल्क | ₹1000 |
| चयन प्रक्रिया | ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा |
कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)
IGNOU BEd 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य या मानविकी विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना जरूरी है।
इसके अलावा, इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में विज्ञान और गणित विशेषज्ञता वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% से 55% अंक आवश्यक हैं।
आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC-NCL और PwD श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% अंक के साथ पात्र माना जाएगा।
आवेदन शुल्क और आयु सीमा (Application Fee)
IGNOU BEd 2026 के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है। सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
बीएड प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे और इसकी अवधि दो घंटे होगी। उम्मीदवारों को प्राप्त अंकों के आधार पर क्षेत्रवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन (How to Apply)
- सबसे पहले आधिकारिक BEd पोर्टल ignou-bed.samarth.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर IGNOU BEd 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
- व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करें।
- अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
जो उम्मीदवार IGNOU से BEd करना चाहते हैं, उन्हें अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।