JPSC Lecturer Form 2026: 349 पदों पर सीधी भर्ती, बिना न्यूनतम आयु सीमा के सुनहरा मौका , ये है पात्रता

JPSC Lecturer Form 2026: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत सरकारी पॉलिटेक्निक और सरकारी महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में 349 लेक्चरर पदों पर भर्ती (JPSC Lecturer Recruitment 2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 तय की गई है।

आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के साथ निर्धारित शुल्क का भुगतान भी समयसीमा के भीतर करना होगा। खास बात यह है कि ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी भी आयोग को 25 मार्च 2026 तक भेजनी अनिवार्य होगी।

JPSC Lecturer 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंटतारीख
आवेदन शुरू20 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि12 मार्च 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि14 मार्च 2026
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि25 मार्च 2026
आयु गणना तिथि1 अगस्त 2025

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी (Engineering/Technology) विषयों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में BE/BTech/BS की डिग्री प्रथम श्रेणी (First Class) में होना अनिवार्य है। चयन के समय उसी विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री भी प्रथम श्रेणी में होनी चाहिए।

विज्ञान और मानविकी (Science & Humanities) विषयों के लिए संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट (Postgraduate) डिग्री प्रथम श्रेणी के साथ आवश्यक है। साथ ही UGC या CSIR द्वारा आयोजित NET परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त SLET/SET जैसी समकक्ष परीक्षा भी मान्य होगी।

विषयवार रिक्तियां

विषय का नामकुल रिक्तियां
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग4
रसायन विज्ञान21
असैनिक अभियंत्रण40
कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग66
ड्रेस डिजाइन और वस्त्र निर्माण10
विद्युत अभियंत्रण45
विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग19
इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग18
अंग्रेजी18
इंटीरियर डिजाइनिंग4
अंक शास्त्र30
मैकेनिकल इंजीनियरिंग43
यांत्रिक इंजीनियरिंग – ऑटोमोबाइल4
धातुकर्म इंजीनियरिंग5
खनन अभियांत्रिकी8
भौतिक विज्ञान14
कुल349

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

झारखंड तकनीकी शिक्षा सेवा नियम, 2024 के अनुसार लेक्चरर पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन अधिकतम आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सेवानिवृत्ति की आयु भी 65 वर्ष तय की गई है।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, EWS, अति पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित है। झारखंड के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में स्थायी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर साबित हो सकती है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 तय की गई है।

Leave a Comment