रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि घोषित (RRB NTPC Exam 2026 Date Out) कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने CEN 06/2025 के तहत आवेदन किया था, उनके लिए अब तैयारी का अंतिम चरण शुरू हो चुका है। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1) का आयोजन 16 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक किया जाएगा।
यह भर्ती नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC Graduate Level) के अंतर्गत 5817 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा अलग-अलग शिफ्टों में देशभर के निर्धारित केंद्रों पर होगी। ऐसे में उम्मीदवारों के पास अब लगभग एक महीने का समय बचा है, जिसमें उन्हें अपनी तैयारी को मजबूत करना होगा।

RRB NTPC Exam Schedule 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का टेंटेटिव शेड्यूल जारी किया है। यह परीक्षा पहले चरण यानी CBT-1 के लिए होगी। जो अभ्यर्थी इस चरण को पास करेंगे, उन्हें अगले चरण CBT-2 में शामिल होने का मौका मिलेगा।
| भर्ती बोर्ड | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
|---|---|
| विज्ञापन संख्या | CEN 06/2025 |
| पदों की संख्या | 5817 |
| परीक्षा तिथि | 16 मार्च से 27 मार्च 2026 |
| परीक्षा मोड | Computer Based Test (CBT-1) |
एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड कब आएगा?
परीक्षा तिथि की घोषणा के साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि एग्जाम सिटी की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी। साथ ही एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी स्लिप भी उसी समय उपलब्ध होगी।
वहीं ई-कॉल लेटर (Admit Card) परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उदाहरण के तौर पर, यदि आपकी परीक्षा 16 मार्च को है तो एडमिट कार्ड लगभग 12 मार्च 2026 को उपलब्ध हो सकता है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB NTPC City Slip, Admit Card Exam 2026 : कैसे होगा डाउनलोड ?
- स्टेप 1: RRB की आधिकारिक वेबसाइट या अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाएं।
- स्टेप 2: होमपेज पर ‘CEN 06/2025’ City Intimation/Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अपना पंजीकरण नंबर (Registration No.) और जन्म तिथि (DOB) दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्टेप 4: स्क्रीन पर ‘City Slip’ या ‘E-Call Letter’ का विकल्प चुनें।
- स्टेप 5: इसे डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
RRB NTPC CBT-1 Exam Pattern 2026
ग्रेजुएट लेवल के अंतर्गत स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर अकाउंट असिस्टेंट जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की जाएगी। CBT-1 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 90 मिनट में हल करने होंगे।
- सामान्य जागरूकता (General Awareness) – 40 प्रश्न
- गणित (Mathematics) – 30 प्रश्न
- सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) – 30 प्रश्न
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।
अब जब परीक्षा की तारीख सामने आ चुकी है, तो उम्मीदवारों को समय प्रबंधन और सिलेबस के अनुसार रणनीति बनाकर तैयारी करनी चाहिए। नियमित मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना सफलता की कुंजी साबित हो सकता है।