SSC GD Exam City Slip 2026 Release Date: एसएससी GD परीक्षा सिटी स्लिप! ऐसे करें तुरंत चेक @ssc.gov.in

SSC GD Exam City City Slip 2026: एसएससी जीडी परीक्षा शहर सूचना पर्ची का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। कर्मचारी चयन आयोग यानी Staff Selection Commission जल्द ही जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप (Exam City Intimation Slip) जारी करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉग-इन करके अपनी परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी देख सकेंगे।

यह सिटी स्लिप केवल परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी देती है। इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं होता। एडमिट कार्ड (Admit Card) अलग से जारी किया जाएगा, जिसमें केंद्र का डिटेल एड्रेस, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देश दिए जाएंगे।

कब जारी होगी SSC GD सिटी स्लिप 2026?

लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, आयोग परीक्षा शुरू होने से लगभग 10 दिन पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करता है। चूंकि SSC GD परीक्षा 23 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है, ऐसे में उम्मीद है कि 14 से 15 फरवरी 2026 के आसपास सिटी स्लिप जारी की जा सकती है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि वेबसाइट पर ही की जाएगी।

इस भर्ती के तहत CAPFs/SSF Constable (GD), Assam Rifles Rifleman (GD) और NCB सिपाही के कुल 25,487 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे यह इस साल की बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है।

SSC GD Exam 2026: शॉर्ट डिटेल्स

विवरणजानकारी
परीक्षा आयोजन संस्थास्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC)
पद का नामकांस्टेबल (GD)
कुल पद25,487
परीक्षा शुरू23 फरवरी 2026
एग्जाम सिटी स्लिपपरीक्षा से 10 दिन पहले
एडमिट कार्डपरीक्षा से 4 दिन पहले
आधिकारिक वेबसाइटwww.ssc.gov.in

ऐसे डाउनलोड करें SSC GD Exam City Intimation Slip 2026

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब इसके बाद Login या Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपना Registration Number और Password या Date of Birth दर्ज करें।
  • “SSC GD City Intimation Slip 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रही सिटी स्लिप को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी नई अपडेट (Latest Update) से वंचित न रहें। परीक्षा नजदीक है, इसलिए अभी से तैयारी को अंतिम रूप देना बेहद जरूरी है।

Leave a Comment